न्यूटन के गति का प्रथम नियम (Newton's First Law of Motion)

  न्यूटन के गति का प्रथम नियम (Newton's First Law of Motion):-  हम जानते हैं कि किसी भी वस्तु में गति उत्पन्न करने के लिए बल लगाना पड़ता है उदाहरण के लिए साइकिल चलाने वाले व्यक्ति को साइकिल के पैडल पर बल लगाना पड़ता है नाव में पानी को पीछे धकेल कर बल लगाया जाता है यदि हम पैडल चलाना बंद कर दे तो साइकिल रुक जाती है नाव में पतवार चलाना बंद कर दे तो नाव रुक जाती है। न्यूटन के गति का प्रथम नियम(Newton's First Law of Motion) यदि कोई वस्तु स्थिर अवस्था में है तो वह स्थिर अवस्था में ही रहेगी और यदि गति अवस्था में है तो वह उसी वेग से उसी दिशा में गतिमान रहेगी जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल ना लगाया जाए। न्यूटन का प्रथम नियम जड़त्व की परिभाषा बताता है कोई भी वस्तु उसकी अवस्था को स्वयं नहीं बदल सकती है बल वह बाह्य कारक है जो वस्तु की स्थिर अवस्था तथा गति अवस्था को बदलने के लिए उत्तरदायी है  बल के प्रभाव 1.स्थिर वस्तु में गति उत्पन्न करना। 2.गतिमान वस्तु को रोक देना। 3.वस्तु का आकार तथा आकृति बदल देना। बल एक भौतिक राशि है जिसका मापन किया जा सकता है इसका एस आई मात्रक न्यूटन है एक सदिश रा...

दूरी किसे कहते हैं? | Duri kaise kahte hai | matrak | मात्रक|

 दूरी किसे कहते हैं? | Duri kaise kahte hai | matrak | मात्रक| 


दूरी(Distance) -  किसी गतिमान वस्तु द्वारा किसी समय में तय किए गए रास्ते की लंबाई को उस वस्तु द्वारा चली गई दूरी कहते हैं।

दूरी एक अदिश राशि है जिसका दिशा से कोई संबंध नहीं होता है।

इसका मात्रक मीटर है।

इसे S से प्रदर्शित करते हैं।

दूरी(Distance) = चाल(Speed)* समय(Time)

दूरी एवं विस्थापन में अंतर

1.किसी वस्तु द्वारा किसी समय में तय किए गए रास्ते की लंबाई को दूरी कहते हैं जबकि किसी समय में किसी वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में तय की गई दूरी को विस्थापन कहते हैं।

2. दूरी एक अदिश राशि है जबकि विस्थापन एक सदिश राशि है।

3. दूरी वस्तु द्वारा तय किए गए रास्ते की लंबाई पर निर्भर करती है जबकि विस्थापन वस्तु द्वारा तय किए गए रास्ते पर निर्भर नहीं करती।

4. दूरी का मान हमेशा धनात्मक होता है जबकि विस्थापन धनात्मक ऋणात्मक अथवा शून्य हो सकता है।


दोस्तों आपको हमारी आज की पोस्ट अगर पसंद आई तो एक कमेंट जरूर कीजिएगा धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

त्वरण किसे कहते हैं | tvaran kise kahte hain

बीजांड (Ovule) की संरचना को समझाइए | बीजांड | bijand ki saranchana

न्यूटन के गति का प्रथम नियम (Newton's First Law of Motion)