संदेश

Mpboardphysics लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

न्यूटन के गति का प्रथम नियम (Newton's First Law of Motion)

  न्यूटन के गति का प्रथम नियम (Newton's First Law of Motion):-  हम जानते हैं कि किसी भी वस्तु में गति उत्पन्न करने के लिए बल लगाना पड़ता है उदाहरण के लिए साइकिल चलाने वाले व्यक्ति को साइकिल के पैडल पर बल लगाना पड़ता है नाव में पानी को पीछे धकेल कर बल लगाया जाता है यदि हम पैडल चलाना बंद कर दे तो साइकिल रुक जाती है नाव में पतवार चलाना बंद कर दे तो नाव रुक जाती है। न्यूटन के गति का प्रथम नियम(Newton's First Law of Motion) यदि कोई वस्तु स्थिर अवस्था में है तो वह स्थिर अवस्था में ही रहेगी और यदि गति अवस्था में है तो वह उसी वेग से उसी दिशा में गतिमान रहेगी जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल ना लगाया जाए। न्यूटन का प्रथम नियम जड़त्व की परिभाषा बताता है कोई भी वस्तु उसकी अवस्था को स्वयं नहीं बदल सकती है बल वह बाह्य कारक है जो वस्तु की स्थिर अवस्था तथा गति अवस्था को बदलने के लिए उत्तरदायी है  बल के प्रभाव 1.स्थिर वस्तु में गति उत्पन्न करना। 2.गतिमान वस्तु को रोक देना। 3.वस्तु का आकार तथा आकृति बदल देना। बल एक भौतिक राशि है जिसका मापन किया जा सकता है इसका एस आई मात्रक न्यूटन है एक सदिश रा...

दूरी किसे कहते हैं? | Duri kaise kahte hai | matrak | मात्रक|

 दूरी किसे कहते हैं? | Duri kaise kahte hai | matrak | मात्रक|  दूरी(Distance) -  किसी गतिमान वस्तु द्वारा किसी समय में तय किए गए रास्ते की लंबाई को उस वस्तु द्वारा चली गई दूरी कहते हैं। दूरी एक अदिश राशि है जिसका दिशा से कोई संबंध नहीं होता है। इसका मात्रक मीटर है। इसे S से प्रदर्शित करते हैं। दूरी(Distance) = चाल(Speed)* समय(Time) दूरी एवं विस्थापन में अंतर 1.किसी वस्तु द्वारा किसी समय में तय किए गए रास्ते की लंबाई को दूरी कहते हैं जबकि किसी समय में किसी वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में तय की गई दूरी को विस्थापन कहते हैं। 2. दूरी एक अदिश राशि है जबकि विस्थापन एक सदिश राशि है। 3. दूरी वस्तु द्वारा तय किए गए रास्ते की लंबाई पर निर्भर करती है जबकि विस्थापन वस्तु द्वारा तय किए गए रास्ते पर निर्भर नहीं करती। 4. दूरी का मान हमेशा धनात्मक होता है जबकि विस्थापन धनात्मक ऋणात्मक अथवा शून्य हो सकता है। दोस्तों आपको हमारी आज की पोस्ट अगर पसंद आई तो एक कमेंट जरूर कीजिएगा धन्यवाद।

एकविमीय, द्विवीमीय एवं त्रिविमीय गतियाँ

एक विमीय गति - "वह गति जिसमें कोई वस्तु सरल रेखा में गति करती है एक विमीय गति कहलाती है।" इसे ऋजुरेखीय गति भी कहते हैं।  उदाहरण सीधी रेल की पटरी पर रेलगाड़ी का चलना, ऊपर से पत्थर का गिरना, सीधी सड़क पर वाहनों का चलना आदि एक विमीय गति के उदाहरण है। इस प्रकार की गति में आसपास की गतियों को नगण्य माना जाता है एक विमीय गति को X- अक्ष के समांतर प्रदर्शित किया जाता है। द्विविमीय गति- "वह गति जिसमें वस्तु एक समतल में गति करती है द्विविमिय गति कहलाती है।"  उदाहरण किसी सड़क पर कार का टेढ़ा मेढ़ा होकर चलना, किसी छत से क्षैतिज दिशा में फेंकी गई गेंद की गति, सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति आदि द्विविमीय गति के उदाहरण है। द्विविमीय गति को X-Y निर्देशक तल में प्रदर्शित करते हैं। त्रिविमीय गति- " वह गति जिसमें वस्तु आकाश में गति करती है त्रिविमीय गति कहलाती है।  उदाहरण हवा में पतंग की गति, घूमती हुई गेंद की गति, पक्षी की गति, हवाई जहाज और गैस के अणुओं की गति त्रिविमीय गति के उदाहरण है इसको X-Y-Z निर्देशांक तल में प्रदर्शित करते हैं। एक समान गति - जब कोई वस्तु सामान समय में...

विरामावस्था, गत्यावस्था क्या है ?

विरामावस्था -  "जब कोई वस्तु अपने आस-पास की और सभी वस्तुओं के सापेक्ष स्थिर (stationary) रहती है, अर्थात् वस्तु, समय के साथ अपनी स्थिति को नहीं बदलती है, स्थिरावस्था (अथवा विरामावस्था) में कहलाती है। उदाहरण के लिए, प्लेटफार्म पर बैठे यात्री के सापेक्ष स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ी विरामावस्था में होगी। गत्यावस्था - "जब कोई वस्तु, समय के साथ अपनी स्थिति को बदलती है तो वह गति अवस्था में कहलाती है।"  उदाहरण के लिए, प्लेटफार्म पर बैठे यात्री के सापेक्ष स्टेशन से गुजरती रेलगाड़ी गति अवस्था में कहलायेगी । यदि दो रेलगाड़ियां एक समान चाल से एक ही दिशा में चल रही है तो एक रेलगाड़ी में बैठा यात्री यह कहेगा कि दूसरी रेलगाड़ी स्थिर अवस्था में है क्योंकि वे दोनों ही पृथ्वी के सापेक्ष गतिमान अवस्था में है लेकिन एक दूसरे के साथ एक विरामावस्था में है अतः उनमें परस्पर कोई गति नहीं है। इस प्रकार हम किसी वस्तु की गतिम अवस्था तथा विराम अवस्था की परिभाषा केवल दूसरी वस्तु के सापेक्ष ही दे सकते हैं। वह दूसरी वस्तु जिसे हम पूर्णतया स्थिर मान लेते हैं। अतः हम जो भी अध्ययन करते हैं वह पृथ्वी को स्थिर ...

प्राचीन भारतीय भौतिकी (Ancient Indian Physics)

प्राचीन भारतीय भौतिकी (Ancient Indian Physics) प्राचीन भारतीय भौतिकी का इतिहास बहुत ही रोचक में है जो आज भी आधुनिक आविष्कारों से मेल खाता है। प्राचीन भारत में भौतिकी को धर्म से जोड़कर देखा जाता था। प्रारम्भ में भारतीय दर्शन शास्त्रीयों का मत था कि ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति चार तत्वों से हुई है।  ये चार तत्व हैं : भू (या पृथ्वी), सागर ( या पानी), वायु (या समीर) तथा अग्नि । जैन मतानुसार इसमें एक और तत्व आकाश (या ईथर) जोड़ा गया। इस प्रकार ये पाँच तत्व भू, सागर, वायु, अग्नि तथा आकाश ही ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम माने गये। इनमें भू को सूँघनें (smell) का, सागर को स्वाद ( taste) का, वायु को स्पर्श (feel) का, अग्नि को दृष्टि (vision) का तथा आकाश को ध्वनि (sound) का माध्यम माना गया।  बौद्ध धर्मियों तथा आजीविकाओं (Ajivikas) ने आकाश को तत्व न मानकर, चेतना (life), सुख (joy) तथा दु:ख (sorrow) को तत्व माना तथा इस प्रकार कुल सात तत्व माने गये। प्रारम्भ में भारतीय वैज्ञानिकों का मत था कि ईथर को छोड़कर अन्य सभी तत्व परमाण्विक होते हैं। इस मत की सर्वप्रथम वकालत बुद्ध के अनुयायी पाकुधा कत्यायान (Pak...

ओम के नियम की परिभाषा

ओम  का  नियम ओम के नियम का प्रतिपादन - ओम के नियम का प्रतिपादन 1827 भौतिक विज्ञानी जॉर्ज साइमन ओम ने किया था यह नियम किसी परिपथ में प्रवाहित विद्युत धारा, विभवांतर तथा प्रतिरोध के बीच संबंध स्थापित करता है। ओम के नियम की परिभाषा - यदि किसी पदार्थ की भौतिक अवस्थाएं (जैसे ताप, दाब आदि) नियत रहे तो प्रतिरोधक के सिरों के बीच उत्पन्न विभवांतर उसमें प्रवाहित धारा के समानुपाती होता है।" अर्थात् V ∝ I या V = RI या R= I/V जहां,  V = विभवांतर, इसकी इकाई वोल्ट है। I = धारा, इसकी इकाई एंपियर है। R = प्रतिरोध, की इकाई ओम है। ओम के नियम की सीमाएं (Limitations Ohm’s Law In Hindi)- जब कोई चालक युक्ति ओम के नियम का परीपालन करती है तब उसका प्रतिरोध R आरोपित विभवान्तर पर निर्भर नहीं करता है जिससे V व I के मध्य आलेख एक सरल रेखा होती है जो मुख्य बिन्दु से गुजरती है। जो पदार्थ ओम के नियम का पालन करते हैं, उन्हें ओमीय चालक कहते हैं। चाँदी, ताँबा, पारा, नाइक्रोम, सल्फर, माइका, घुलनशील इलेक्ट्रोड वाले विद्युत अपघट्य आदि ओमीय चालक है। ओम का नियम सभी चालकों पर लागू नहीं होता जैसे निर्वात नलिका, अर...

प्रकाशीय तंतु क्या है यह किस प्रकार कार्य करता है?

6. प्रकाशीय तंतु क्या है यह किस प्रकार कार्य करता है? यह पूर्ण आंतरिक परावर्तन पर आधारित एक ऐसी युक्ति है जिसके द्वारा प्रकाश को टेढ़े मेढ़े रास्ते से अत्यधिक दूरी तक पहुंचाया जा सकता है। कार्य विधि - चूंकि क्रोड का घनत्व वेल्डिंग के घनत्व से अधिक होता है अतः जब कोई प्रकाश किरण प्रकाशीय तंतु के किसी सिरे पर प्रवेश करती है तो उसका बार-बार पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है अतः उतनी ही तीव्रता का प्रकाश दूसरे सिरे से बाहर निकलता है।

प्रिज्म का न्यूनतम विचलन कोण किसे कहते हैं?

7. प्रिज्म का न्यूनतम विचलन कोण किसे कहते हैं? आपतीत किरण एवं निर्गत किरण के बीच बनने वाले कोण  को विचलन कोण कहते हैं और विचलन कोण के न्यूनतम मान को न्यूनतम विचलन कोण कहते हैं। 8. प्रकाश का व्यतिकरण किसे कहते हैं? जब लगभग सामान आयाम तथा सामान आवृत्ति की दो प्रकाश तरंगें एक ही दिशा में गमन करती है तो उनके अध्यारोपण के फल स्वरुप प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन हो जाता है इस घटना को प्रकाश का व्यतिकरण कहते हैं।

पूर्ण आंतरिक परावर्तन किसे कहते हैं इसकी शर्ते लिखिए?

पूर्ण आंतरिक परावर्तन किसे कहते हैं इसकी शर्ते लिखिए? जब कोई प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है तब आपतन कोण का मान क्रांतिक कोण  से अधिक होने पर प्रकाश किरण पुनः उसी माध्यम में लौट जाती है। इस घटना को प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन कहते हैं। पूर्ण आंतरिक परावर्तन की शर्तें निम्नलिखित है - (i) प्रकाश सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाना चाहिए। (ii) आपतन कोण का मान क्रांतिक कोण से बड़ा होना चाहिए।

समविभव पृष्ठ की विशेषताएं लिखिए?

 2. समविभव पृष्ठ की विशेषताएं लिखिए? (i) समविभव पृष्ठ के प्रत्येक बिंदु पर विभव का मान समान होता है। (ii) विद्युत बल रेखाएं समविभव पृष्ठ के अभी लंबवत गुजरती है। (iii) किसी चालक का पृष्ठ हमेशा समविभव पृष्ठ होता है। (iv) दो समविभव पृष्ठ एक दूसरे को कभी नहीं काटते हैं। (v) एकांक धन आवेश को समविभव पृष्ठ के एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक लाने में कोई कार्य नहीं करना पड़ता है।  सघन माध्यम में स्थित किसी वस्तु को जब विरल माध्यम से देखा जाता है तो वह वस्तु कुछ ऊपर उठी हुई क्यों प्रतीत होती है? प्रकाश के अपवर्तन के कारण

समविभव पृष्ठ किसे कहते हैं?

 1.समविभव पृष्ठ किसे कहते हैं? ऐसा पृष्ठ जिसके प्रत्येक बिंदु पर विभव का मान समान हो समविभव पृष्ठ कहलाता है।  समविभव पृष्ठ की विशेषताएं लिखिए? (i) समविभव पृष्ठ के प्रत्येक बिंदु पर विभव का मान समान होता है। (ii) विद्युत बल रेखाएं समविभव पृष्ठ के अभी लंबवत गुजरती है। (iii) किसी चालक का पृष्ठ हमेशा समविभव पृष्ठ होता है। (iv) दो समविभव पृष्ठ एक दूसरे को कभी नहीं काटते हैं। (v) एकांक धन आवेश को समविभव पृष्ठ के एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक लाने में कोई कार्य नहीं करना पड़ता है।

विद्युत बल रेखाओं के गुण लिखिए

1.विद्युत बल रेखाओं के गुण लिखिए विद्युत बल रेखाओं के गुण निम्नलिखित हैं - 1. विद्युत बल रेखाएं सदैव धनावेश से प्रारंभ होकर ऋण आवेश पर समाप्त होती है। 2. इन बल रेखाओं के किसी भी बिंदु पर खींची गई रेखाएं विद्युत क्षेत्र की तीव्रता बताती है। 3. विद्युत बल रेखाएं एक दूसरे को कभी नहीं काटती है। 4. विद्युत बल रेखाएं एक काल्पनिक वक्र बनाती है।  2.  विद्युत क्षेत्र की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए? विद्युत क्षेत्र में स्थित एकांक धन आवेश जितने बल का अनुभव करता है उसे विद्युत क्षेत्र की तीव्रता कहते हैं।इसे E से प्रदर्शित करते हैं।  E = F/q जहां, E = विद्युत क्षेत्र की तीव्रता         F = बल          q = एकांक धन आवेश एस आई मात्रक - न्यूटन/कूलाम 3. विद्युत फ्लक्स किसे कहते हैं? वह बल रेखाएं जो किसी सतह के अभी लंबवत गुजरती है विद्युत फ्लक्स कहलाती है। इसे से  Φ प्रदर्शित करते हैं। विद्युत फ्लक्स = तीव्रता × क्षेत्रफल dΦ = E.dS

अर्धचालक क्या है? अर्धचालकों में धारा का प्रवाह कैसे होता है?

चित्र
अर्धचालक (Semiconductor) : ऐसे पदार्थ जिनमें विद्युत धारा का प्रवाह चालक  से कम तथा कुचालक से ज्यादा होता है अर्धचालक कहलाते हैं। electron status in semiconductor इनमें वैलेंस बैंड तथा कंडक्शन बैंड के बीच की दूरी इंसुलेटर से कम तथा कंडक्टर से ज्यादा होती है अर्थात वैलेंस बैंड तथा कंडक्शन बैंड के बीच की दूरी 0.67 eV होती है। जब वैलेंस बैंड में उपस्थित फ्री इलेक्ट्रॉन को अतिरिक्त ऊर्जा दी जाती है तो इलेक्ट्रॉन वैलेंस बैंड से कंडक्शन बैंड तक पहुंचने में कुछ समय लगता है तथा धारा प्रवाहित होने लगती है। उदाहरण सिलिकॉन तथा जर्मी नियम। उपयोग: दैनिक जीवन में इसका उदाहरण ट्यूबलाइट है जिसे किसी सर्किट में लगाकर धारा प्रवाहित की जाती है तो कुछ समय (2-3 सेकंड) पश्चात वह जलती है।