न्यूटन के गति का प्रथम नियम (Newton's First Law of Motion)

  न्यूटन के गति का प्रथम नियम (Newton's First Law of Motion):-  हम जानते हैं कि किसी भी वस्तु में गति उत्पन्न करने के लिए बल लगाना पड़ता है उदाहरण के लिए साइकिल चलाने वाले व्यक्ति को साइकिल के पैडल पर बल लगाना पड़ता है नाव में पानी को पीछे धकेल कर बल लगाया जाता है यदि हम पैडल चलाना बंद कर दे तो साइकिल रुक जाती है नाव में पतवार चलाना बंद कर दे तो नाव रुक जाती है। न्यूटन के गति का प्रथम नियम(Newton's First Law of Motion) यदि कोई वस्तु स्थिर अवस्था में है तो वह स्थिर अवस्था में ही रहेगी और यदि गति अवस्था में है तो वह उसी वेग से उसी दिशा में गतिमान रहेगी जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल ना लगाया जाए। न्यूटन का प्रथम नियम जड़त्व की परिभाषा बताता है कोई भी वस्तु उसकी अवस्था को स्वयं नहीं बदल सकती है बल वह बाह्य कारक है जो वस्तु की स्थिर अवस्था तथा गति अवस्था को बदलने के लिए उत्तरदायी है  बल के प्रभाव 1.स्थिर वस्तु में गति उत्पन्न करना। 2.गतिमान वस्तु को रोक देना। 3.वस्तु का आकार तथा आकृति बदल देना। बल एक भौतिक राशि है जिसका मापन किया जा सकता है इसका एस आई मात्रक न्यूटन है एक सदिश रा...

वेग किसे कहते हैं | Veg kise kehte hain | Velocity | Velocity kya hain


वेग (Velocity) - किसी गतिमान वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को उस वस्तु का वेग कहते हैं।

अर्थात दूरी या विस्थापन में समय के साथ परिवर्तन की दर को वेग कहते हैं। उदाहरण के लिए यदि दो कारें एक समान चाल से अलग-अलग दिशाओं में चले तो उनका वेग एक समान नहीं होगा। यदि एक कार व्रतीय मार्ग पर चले तो वह कार समान समय में समान दूरी तय करें तो उसकी चाल समान होगी परंतु दिशा बदलने से वेग भी बदलेगा।

वेग का मात्रक मीटर प्रति सेकंड है।

वेग = विस्थापन या दूरी/समय 

किसी वस्तु का वेग निम्न प्रकार का हो सकता है-

1. एक समान वेग(Unidorm Velocity)- यदि कोई गतिमान वस्तु एक ही दिशा में समान समय में समान दूरी तय करें तो इसको उस वस्तु का एक समान वेग कहते हैं।

2. औसत वेग(Average Velocity)-  किसी गतिमान वस्तु द्वारा अलग-अलग समयांतर में अलग-अलग विस्थापन या दूरी तय की जाती है तो उसको उस वस्तु का औसत वेग कहते हैं। 

औसत वेग = कुल विस्थापन/समयांतर

3. तात्कालिक वेग(Instantaneous Velocity)- किसी गतिमान वस्तु का किसी क्षण का वेग तात्कालिक वेग कहलाता है।

चाल तथा वेग में अंतर 

1.किसी गतिमान वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को उस वस्तु की चाल कहते हैं, जबकि किसी गतिमान वस्तु द्वारा किसी निश्चित दिशा में एकांक समय में तय की गई दूरी को उस वस्तु का वेग कहते हैं।

2. चाल अदिश राशि है, जबकि वेग सदिश राशि है।

3. चाल धनात्मक अथवा शून्य हो सकती है, जबकि वेग  धनात्मक, ऋणात्मक अथवा शून्य हो सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

त्वरण किसे कहते हैं | tvaran kise kahte hain

बीजांड (Ovule) की संरचना को समझाइए | बीजांड | bijand ki saranchana

न्यूटन के गति का प्रथम नियम (Newton's First Law of Motion)